Connect with us

वाराणसी

संदिग्ध, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और अराजकतत्वों की सूची तैयार कर चलाये चेकिंग अभियान : डीसीपी वरूणा

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस थाने में बेवजह आने वालों पर लगे प्रतिबंध : डीसीपी वरूणा

वाराणसी। डीसीपी वरूणा जोन श्याम नारायण सिंह ने रविवार को कैण्ट थाने के अर्दली रूम में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि, कैण्ट सर्किल के सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में संदिग्ध, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और अराजक तत्वों की सूची तैयार कर चेकिंग अभियान चलाये। किसी भी सूरत में अपराधी पनपने न पाये। अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही में अगर आप रुचि नहीं ले रहे हैं तब आपको सतर्क होने की जरूरत है। फिर पुलिस महकमा आपके खिलाफ एक्शन लेगा।

डीसीपी द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी में उपस्थित समस्त प्रभारी निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों को रात्रि में चौराहे तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों एवं क्रय विक्रय करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधि अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये गये।

वाराणसी जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए डीसीपी ने कहा कि, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत जो कमियां पायी गयी उनका पर्यवेक्षण करते हुए आगामी सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए थाना कैण्ट, थाना शिवपुर एवं थाना लालपुर-पाण्डेयपुर के प्रभारी निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकगणों को थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए सभी तैयारियां पूरा कर लेने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।

बैठक के दौरान डीसीपी ने सर्किल कैण्ट के समस्त प्रभारी निरीक्षकों को पिकेट और थाना मोबाइल की निरंतर भ्रमण शीलता सुनिश्चित करते हुए उच्च न्यायालय के लंबित जमानत प्रार्थना पत्रों-बेल कमेंट्स तथा प्रति शपथ पत्रों, आईजीआरएस एवं सीएम डैश बोर्ड से संबंधित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण एवं चोरी,नकाबजनी और लूट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा थाने पर मौजूद पुलिस बल के साथ प्रत्येक दिन शाम के समय अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त करने के लिए भी निर्देशित किया।

Advertisement

बैठक के दौरान मुख्य रूप से अपर पुलिस आयुक्त वरूणा जोन, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट था थाना कैण्ट, थाना शिवपुर और थाना लालपुर- पाण्डेयपुर के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page