Connect with us

वाराणसी

संदहा में पुलिस और राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव संदहा में गुरुवार को पुलिस और राजस्व टीम पर लगभग 150 ग्रामीणों ने लाठी, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें तीन एसआई, एक हेड कांस्टेबल और दो सिपाही शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। वहीं इस मामले में सदर एसडीएम शाश्वत अग्रवाल ने बताया कि उनकी टीम के निर्देशानुसार यह कार्य नहीं किया गया था, बल्कि न्यायालय के आदेश पर हुआ था।

चिरईगांव चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि शहर के ब्रह्मनाल मोहल्ले के गोपीनाथ के पुत्र द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर न्यायालय ने पैमाइश का आदेश दिया था। इस आदेश पर एसडीएम सदर शाश्वत अग्रवाल और मुख्य राजस्व अधिकारी अरुण कुमार के निर्देशानुसार टीम मेड़बंदी कराने के लिए मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम के साथ नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह और राजस्व निरीक्षक राजेशराम समेत राजस्व कर्मियों की टीम मौजूद थी।

जैसे ही टीम ने पैमाइश शुरू की, सोमारु यादव लगभग डेढ़ सौ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और टीम पर पथराव शुरू कर दिया। हमलावर लाठी, ईंट और पत्थर से लैस थे। इस हमले में छह पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, जिनमें चौकी प्रभारी पंकज राय, एसआई पंकज, सिपाही आशुतोष, शिवम, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह और एक अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को सीएचसी नरपतपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।चौकी प्रभारी पंकज राय द्वारा हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

चौबेपुर थाना प्रभारी विद्याशंकर पांडेय ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज किया जा रहा है और हमलावरों की तलाश शुरू हो गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page