Connect with us

वाराणसी

संकटमोचन मंदिर महंत के घर में चोरी करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, तीन घायलों सहित छः गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के रानानगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एसओजी टीम ने संकटमोचन मंदिर के महंत विश्वंभर नाथ मिश्र के आवास में हुई करोड़ों की चोरी के आरोपियों से मुठभेड़ की। इस दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी और तीन अन्य को पकड़ लिया गया। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए छह आरोपियों में तीन बिहार के कैमूर और तीन यूपी के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि ये सभी कभी महंत मिश्र के आवास से जुड़े कर्मचारी या सहयोगी रह चुके हैं। चोरी की योजना भी इन्हीं लोगों ने रची थी। मुठभेड़ स्थल से तमंचा, कारतूस, नकदी और चोरी के जेवर बरामद हुए हैं।

चोरी रविवार सुबह तुलसीघाट स्थित आवास पर हुई थी, जब महंत अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली में थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद तीन बदमाशों की पहचान हुई, जिनमें से एक पूर्व नौकर था। पुलिस ने शक के आधार पर पुराने कर्मचारियों पर निगरानी बढ़ाई, जिससे मामला सुलझा।

Advertisement

इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली और 24 घंटे में खुलासे के निर्देश दिए थे। एसओजी प्रभारी मनीष मिश्रा समेत भेलूपुर और रतननगर थाने की टीमों ने साझा ऑपरेशन में यह कार्रवाई की।

चोरी किये गये सामान में लाखों रुपये के हीरे, माणिक, सोने के पारंपरिक गहने, स्वारोस्की ज्वेलरी, डायमंड बेसलेट और तीन लाख नकद शामिल थे। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि 2010 में भी इसी आवास से तुलसीदास की पांडुलिपि चोरी हुई थी। फिलहाल, फरार हुए एक आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और पुलिस शेष चोरी का माल बरामद करने के लिए दबिश दे रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page