Connect with us

वाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महाप्रसाद की बढ़ी डिमांड

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तंदुल महाप्रसादम की बिक्री श्रद्धालुओं के बीच तेजी से बढ़ रही है। इसकी शुरुआत दस दिन पहले हुई थी, और अब रोजाना लगभग 500 किलो प्रसाद बिक रहा है। प्रसाद में बेलपत्र का चूर्ण, चावल का आटा, देशी घी और मेवे शामिल हैं। इसे और बढ़ाने के लिए मंदिर में काउंटर की संख्या भी जल्द ही बढ़ाई जाएगी।

मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि दशहरा से इस महाप्रसादम की बिक्री शुरू हुई थी और पहले दिन से ही इसकी खपत 300 से 350 किलो थी जो अब बढ़कर 500 किलो तक पहुंच गई है। आने वाले समय में यह प्रसाद देश भर के श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें दीपावली के बाद डाकखाने और हेल्पडेस्क के जरिए भी वितरण होगा। प्रसाद तैयार करने वाले कारीगर स्नान और पूजन के बाद ही कार्य में जुटते हैं।

Loading...

प्रसाद के लिए बाबा विश्वनाथ को चढ़ाए गए बेलपत्र, चावल का आटा, ड्राई फ्रूट्स और शुद्ध घी का उपयोग किया जाता है। चावल की खेती अमूल डेयरी द्वारा की जाती है और घी यूपी के किसानों से लिया जाता है। जल्द ही डाकखाने और हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रसाद को बाहर भेजने की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page