Connect with us

वाराणसी

श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

Published

on

वाराणसी। परमानंदपुर स्थित अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं को खेल भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। प्रशासन अधिष्ठाता आभा सक्सेना ने अपने संबोधन में खेलों से मिलने वाली प्रेरणा और अनुशासन पर प्रकाश डाला।

शैक्षणिक अधिष्ठाता अपर्णा शुक्ला ने अपने बचपन के अनुभव साझा कर छात्राओं को खेलों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता अनीता सिंह ने संतुलित दिनचर्या और खान-पान के महत्व पर विचार रखे।

आइ.क्यू.ए.सी. की समन्वयक वेणु वनिता ने अपने व्याख्यान में मेजर ध्यानचंद के पैतृक गृह भ्रमण से जुड़ी यादें साझा कीं। खेल दिवस को विशेष बनाते हुए महाविद्यालय की प्रवक्ताओं ने क्रिकेट मैच खेला और विभिन्न मनोरंजनात्मक खेलों का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अमृता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष मृदुला व्यास ने प्रस्तुत किया। आयोजन में दुष्यंत सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रतिमा त्रिपाठी, रुचि त्रिपाठी, मेनका, आराधना, उषा बालचंदानी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page