गोरखपुर
श्रीरुद्र महायज्ञ की निकली कलश यात्रा
पाली (गोरखपुर)। नगर पंचायत घघसरा के परशुराम नगर पनिका में होने वाली नव दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए ध्वज के साथ कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष शामिल रहे।

जो यह यात्रा पनिका से निकलकर नचनी,बिजौवा, इटार होते हुए आमी नदी के तट पर कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पर लाया गया जहां पर आचार्य विनय शास्त्री द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार द्वारा कलश को स्थापित कराया गया।कलश यात्रा में चेयरमैन प्रभाकर दुबे, विनोद पाण्डेय, पूजा पाण्डेय शुकदेव पाण्डेय, सागर, हरिराम, विशंभर , शैलेन्द्र, हरिकेश, बलई, रविन्द्र सहित आदि लोग रहे।
Continue Reading
