Connect with us

वायरल

श्रीराम अस्पताल से राम मंदिर को मिलाएगा एक नया कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को होगी सुगमता

Published

on

Loading...
Loading...

अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एक नया पथ बनकर लगभग तैयार है। श्रीराम अस्पताल के पास से राम मंदिर तक बन रहे कॉरिडोर की लंबाई 290 मीटर है। आने वाले दिनों में श्रद्धालु दर्शन करने के बाद इसी मार्ग से वापस आने के लिए इसका उपयोग कर पाएंगे।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लगभग दो से ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या सामने आ रही है। इसके देखते हुए सरकार ने अयोध्या में एक नए कॉरिडोर के निर्माण पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया था,जो अब श्रद्धालुओं के लिए पूर्णरूप से बनकर तैयार होने वाला है।

Loading...

यह कॉरिडोर श्रीराम अस्पताल के बगल से सुग्रीव किला को जोड़ेगा। 11.81 करोड़ की लागत से बन रहे कॉरिडोर में अकेले 5.1 करोड़ का उपयोग भूमि अधिग्रहण में किया गया है। कॉरिडोर की चौड़ाई लगभग 17 मीटर है। कार्यदायी संस्था के रूप में लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page