Connect with us

वाराणसी

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के आरोपी वेगेंटम सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अभिनंदन जैन समेत पांच लोगों के खिलाफ 3.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। चार पीड़ितों ने संयुक्त पुलिस आयुक्त के.एजिलरसन से मुलाकात कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने इस मामले की जांच अपर पुलिस आयुक्त एस. चन्नप्पा को सौंपी है।इंदौर के विजय नगर की रहने वाली निलोफर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान टेलीकॉम कंपनी की नौकरी छोड़कर उन्होंने 40 लाख रुपये शेयर मार्केट में निवेश किए। उनके साथी अविनाश जैन के माध्यम से भेलूपुर निवासी अभिनंदन जैन के वेगेंटम सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड में यह निवेश किया गया।

Loading...

आरोप है कि अभिनंदन और उनके साथियों ने साजिश रचकर यह रकम हड़प ली। भोपाल के भरत नगर निवासी अविनाश नेमचंद ने भी आरोप लगाया कि अभिनंदन जैन, देवाशीष, आद्या सिंह और पूजा अग्रवाल ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर दो करोड़ रुपये की ठगी की।

कमच्छा निवासी आयुष भार्गव का भी कहना है कि अभिनंदन और उनके साथियों ने 35 लाख रुपये ठग लिए।संयुक्त पुलिस आयुक्त ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन अभिनंदन की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page