Connect with us

गाजीपुर

शिव साईं और संकटमोचन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न 

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार के स्टेशन चौराहा स्थित श्री शिव साईं मंदिर और संकटमोचन हनुमान मंदिर पर मंगलवार को कैलेंडर वर्ष के अंतिम दिन धार्मिक आयोजन धूमधाम से संपन्न हुए।

श्री शिव साईं मंदिर में अखंड रामायण पाठ और संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शाम के समय प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Loading...

बुधवार को संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में बिरहा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संतों को कंबल वितरित किए गए। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page