Connect with us

मुम्बई

शिवाजी महाराज का ‘वाघ नख’ लंदन से मुम्बई लाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा उपयोग किया गया बाघ के पंजे के आकार का हथियार वाघ नख बुधवार को लंदन के एक संग्रहालय से मुंबई लाया गया है। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, यह ‘वाघ नख’ वर्षों से लंदन के संग्रहालय में रखा गया इसे अब पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा ले जाया जाएगा। वहां 19 जुलाई से इसका प्रदर्शन किया जाएगा।

राज्य के आबकारी मंत्री शंभुराज देसाई ने मंगलवार को कहा था कि वाघ नख का सतारा में भव्य स्वागत किया जाएगा। लंदन के एक संग्रहालय से लाए जाने वाले इस हथियार में बुलेट प्रूफ कवर होगा। इसे सात महीने के लिए सतारा के एक संग्रहालय में रखा जाएगा।

राज्य सरकार ने संग्रहालय को इस मामले में किया राजी –

वहीं,संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस दावे को खारिज कर दिया था कि सरकार ने लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय से हथियार को महाराष्ट्र लाने के लिए कई करोड़ रुपये खर्च किए। उन्होंने कहा था कि लंदन का संग्रहालय शुरू में हथियार को एक साल के लिए देने पर सहमत हुआ, लेकिन राज्य सरकार ने इसे तीन साल के लिए राज्य में प्रदर्शन के लिए सौंपने के लिए राजी कर लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page