Connect with us

वाराणसी

‘शिवम इंग्लिश स्कूल’ के बच्चों ने जाना योग का महत्त्व

Published

on

Loading...
Loading...

शिवम स्कूल में योग करके बच्चे हुए उत्साहित

रिपोर्ट – विकास सिंह

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हासिमपुर स्थित शिवम इंग्लिश स्कूल में बच्चों व उनके अभिभावकों ने बड़े उत्साह के साथ योग किया। प्रातःकालीन सूर्य की अरुणिमा से सभी के चेहरे पर चमक दिख रही थी। इसका मुख्य कारण था – योग। योगाचार्य गौरव मिश्र ने योग को परिभाषित करते हुए कहा कि भगवद्गीता के अनुसार “योगः कर्मसु कौशलं” है तो महर्षि पतंजलि के योगसूत्र के अनुसार “योगः चित्तवृत्ति निरोधः” है। साथ ही उन्होंने अष्टांग योग – यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व समाधि के विषय में भी विस्तार से चर्चा की। सभी को आसन व प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया।

कार्यक्रम में बच्चों व अभिभावकों  के साथ साथ प्रोफेसर सुरेश चंद्र चौबे (संस्कृत विभाग, काशी विद्यापीठ), रामदरश (सेवानिवृत्त जिला सेवायोजन अधिकारी), कृष्णानंद पांडेय (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) व अमरजीत (लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज) की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रबंधक राजेश मिश्र ने सभी से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया व इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय बनाने के लिए प्रधानमंत्री समेत सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page