Connect with us

वाराणसी

शिखा यादव ने भुवनेश्वर में रचा इतिहास, गांव में निकला भव्य जुलूस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के ग्राम अजगरा की रहने वाली शिखा यादव ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित अंडर-18 श्रेणी की प्रतियोगिता में 3000 मीटर वॉक रेस में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

ग्राम अजगरा के राधा कृष्ण मंदिर से शिखा यादव का भव्य जुलूस निकाला गया, जो रामलीला मैदान में आयोजित सम्मान समारोह के साथ समाप्त हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री सतीश चौबे ने शिखा की इस उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading...

सम्मान समारोह में पं. राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज व इंटर कॉलेज की ओर से शिखा को एक भव्य शील्ड देकर सम्मानित किया गया। श्री चौबे ने घोषणा की कि अगर शिखा भविष्य में बी.एड या बी.टीसी करना चाहेंगी, तो महाविद्यालय उनके पूरे खर्च का उठान करेगा।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान लालता यादव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्री प्रेम शंकर तिवारी ने किया। इस अवसर पर सुभाष यादव, सीताराम त्यागी, ललितेश सिंह, ग्राम प्रधान कमला राजभर, श्री कमलेश पांडे और शंभू नाथ यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिखा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके गांव बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और वह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page