Connect with us

खेल

शिखर धवन ने खेल प्रेमियों को दिया जोर का झटका

Published

on

Loading...
Loading...

शिखर धवन ने 2022 में खेला था टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उनके इस फैसले से खेल प्रेमियों को जोरदार झटका लगा है। शिखर धवन ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट मैचों में 2315 रन, 167 वनडे मैचों में 6793 रन और 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1759 रन बनाए हैं। उम्मीद है कि शिखर धवन अगले साल आईपीएल मैच खेल सकते हैं।

शिखर धवन को एक्टिंग काफी पसंद है और वह बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुके हैं। उन्होंने हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म Double XL में हुमा के साथ डांस किया है। वैसे भी क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता खास रहा है। हालांकि, अभी तक कई क्रिकेटरों ने एक्टिंग में हाथ आजमाया है लेकिन ज्यादातर क्रिकेटर्स सफल नहीं हुए है। अब शिखर धवन भी यह एक्सपेरिमेंट करने को तैयार हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं शिखर धवन –

शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर वह हमेशा रोचक और मजेदार रील्स बनाते हैं जो अधिकतर फिल्मों पर आधारित रहती हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शिखर धवन कुछ आराम करना चाहेंगे और समय लेकर अपने भविष्य पर विचार कर सकते हैं, लेकिन फिल्मों की दुनिया में, कुछ टीवी शो में अगर आप शिखर धवन को देखें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page