गोरखपुर
शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर ग्राम प्रधानों और शिक्षकों की बैठक सम्पन्न
गोरखपुर। बीआरसी सहजनवा गोरखपुर में ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी-निकाय के सदस्यों हेतु ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत सहजनवा की अध्यक्षा संजू सिंह ने किया एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में नगर पंचायत के स्कूलों में कायाकल्प सम्बंधित कार्य कराने हेतु आश्वस्त किया।
सहजनवा के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अटल सिंह, कवलदीप नारायण चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कायाकल्प से बच्चों के मजबूत बुनियादी शिक्षा में अपेक्षित सुधार हो रहा है। हमारी सरकार ने बच्चों को डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक बच्चे के अभिभावकों के खाते में रुपए 1200/दो सेट ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर,बैग एवं स्टेशनरी हेतु भेजा गया है। विद्यालयों पर बाल शुलभ तथा सीखने के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराया है इसका भरपूर उपयोग करते हुए बच्चों के प्रतिभा को पहचानना समझना और समझकर उनको भविष्य को निखारने में पूरी शिद्दत से लग जाने का आह्वान किया।
अटल सिंह ने बीआरसी सहजनवा के कायाकल्प करने का आश्वासन दिया।ग्राम पंचायत हरपुर के प्रधान मदन मुरारी गुप्त ने सभी ग्राम प्रधानों से निवेदन किया कि स्कूलों के विकास के लिए हमारे ग्राम का अवश्य भ्रमण करें। विकास खण्ड सहजनवा के खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कायाकल्प के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने का निवेदन किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने आये हुए सभी के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए नगर पंचायत अध्यक्षा संजू सिंह ,ब्लक प्रमुख कवलदीप नारायण चौहान, अटल सिंह तथा सभी आए हुए ग्राम प्रधान लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहजनवा की बच्चियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सभासद सहित प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, एआरपी मनोज श्रीवास्तव, सत्यव्रत गुप्त पूर्व एआरपी सुनील द्विवेदी, अखिलेश दिक्षित, प्रवीण पाण्डेय एवं संध्या द्विवेदी, सुनीता भारती, जनकनंदिनी पाठक, रुवी कन्नौजिया, रुपा कन्नौजिया, अनंतराम तिवारी, मनोज कुमार राय, हिमांशु मिश्र, यादवेंद्र यादव, राकेश उपाध्याय सहित एवं बच्चे मौजूद रहे। सभा का संचालन नुसरत जहां, अर्चना एवं रीता त्रिपाठी ने किया।
