पूर्वांचल
शिक्षा के मंदिर में बड़े स्तर पर हो रहा रुपये के गबन का खेल, जाँच कमेटी गठित
सुल्तानपुर। प्रबंधक ने डेढ़ करोड़ तो परिचारक घनश्याम मिश्र ने किया 15 लाख रुपये का ग़बन, जब जाँच की आंच पहुँची करीब तो आनन फानन में परिचारक ने विद्यालय के खाते में रुपया 84000 रूपये जमाकर कार्यवाही से बचने के लिए तरह तरह के आरोप मढ़ कर बचने का प्रयास कर रहा है लेकिन शिकायत होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक सुल्तानपुर द्वारा जांच समिति गठित कर दी गई है।सूत्रों के अनुसार सुल्तानपुर जनपद में विद्यालय की आड़ में हो रहा रुपये का हेर फेर, शिक्षा के मंदिर में भी भ्रष्टाचार ने अपनी जड़ें जमा ली है।

ठीक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहाँ जनपद में स्थित पंडित रामबली मिश्र श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चंदीपुर सुल्तानपुर के उप प्रबंधक बाबा अरुण देव मिश्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि, प्रबंधक योगेंद्र प्रताप मिश्र पर डेढ़ करोड़ तथा कथित परिचारक घनश्याम मिश्र पर जिसने लगभग 15 लाख रुपए गबन कर लिया गया है।

तो वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सड़क निर्माण में जब विद्यालय की ज़मीन गई तो इन दोनों पूर्वांचल एक्सप्रेस वे ने इनको मालामाल कर दिया हैं। जहाँ पंद्रह लाख रुपए परिचारक ने अपने वेतन खाते केनरा बैंक की शाखा धनपतगंज में ले लिया है और विद्यालय की जमीन लगभग बीस बीघा को तालाब में तब्दील कर दिया गया हैं। यह दबंग परिचारक प्रबंधक का पेटेंट कैंडिडेट है जो प्रबंधक को और स्वयं को मालामॉल कर रहा है जिसकी शिकायत उप प्रबंधक बाबा अरुणदेव मिश्र ने जिलाधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक सुल्तानपुर सेकी और कार्यवाही की मांग की।

तदोपरांत उच्च स्तरीय कमेटी जिला विद्यालय निरीक्षक सुल्तानपुर ने गठित कर दिया और राजकीय हाईस्कूल केनौरा सुल्तानपुर के प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश मौर्य राजकीय हाईस्कूल महमूदपुर जंगल के प्रधानाध्यापक शेषराम वर्मा को जांच अधिकारी नामित किया गया इतने की भनक लगते ही कथित परिचारक के होसो हवास उड़ गए। जांच व कार्यवाही से बचने के लिए तरह तरह के नाटक व आरोप लगा कर कार्यवाही से बचने का प्रयास कर रहा है,लेकिन अगर सूत्रों की माने तो कार्यवाही होना तय हैं जिसको लेकर ये लोग दूसरों पर मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए बचने का प्रयास कर रहे हैं।
