Connect with us

चन्दौली

शिक्षा का संदेश लेकर छात्रों ने गांव में निकाली रैली

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के बरहनी ब्लॉक के ग्राम सभा नूरी स्थित सरस्वती विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छात्रों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और शिक्षा के महत्व को दर्शाने वाले नारे लगाए।

रैली में छात्र-छात्राएं लंबी पंक्तियों में अनुशासन के साथ चलते हुए “शिक्षा जीवन का आधार, इसके बिना सब बेकार” और “शिक्षा जीवन का सार सिखाती, सभी परेशानियों से हमें बचाती” जैसे स्लोगन के माध्यम से शिक्षा के महत्व को उजागर कर रहे थे।

इस रैली का नेतृत्व विद्यालय के अध्यापकों ने किया। प्रधानाचार्य शशांक कुमार सिंह ने शिक्षा के प्रति बच्चों में उमंग और उत्साह का संचार किया। भूतपूर्व ग्राम प्रधान मनीष सिंह नूरी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।

इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page