Connect with us

गाजीपुर

शिक्षक संगठनों ने नवागत अधिकारी को किया सम्मानित

Published

on

मरदह (गाजीपुर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र, मरदह के सभागार में शनिवार को शिक्षक संकुल की बैठक नवागत खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों के नामांकन, छूटे हुए बच्चों का आधार कार्ड बनवाने, मानव संपदा पोर्टल पर समस्त दस्तावेज अपलोड करने तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया कि हाउस होल्ड सर्वे के आधार पर शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, अभिभावकों की बैठक बुलाकर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने कायाकल्प योजना के 19 बिंदुओं के अनुरूप यदि कोई कार्य अपूर्ण हो तो ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सभी प्रधानाध्यापकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी का ब्लॉक के शिक्षक संगठनों एवं समस्त प्राध्यापकों द्वारा माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी को अंगवस्त्र प्रदान किया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र यादव, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, जयराम सिंह, जवाहर राजभर, अरविंद कुमार, रणजीत पाण्डेय, भगवान दास, संजय कुमार, अमित राव, शिवबचन यादव, पंकज गुप्ता, हरिशंकर सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, अजय विक्रम सिंह, वीरेंद्र यादव, भोलानाथ सिंह यादव, शशिकांत सिंह, हरिश्चंद्र चौहान सहित कई गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement

महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष संध्या सिंह के साथ-साथ माया सिंह, ममता सिंह, सत्यवती देवी, सुमन सिंह एवं शबनम आरा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष शिक्षक सुधाकर पांडेय एवं संजय कुमार प्रजापति सहित ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार सिंह ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa