पूर्वांचल
शादी के लिए परेशान युवक चढ़ा टावर पर
Loading...
Loading...
सोनभद्र। जिले के ओबरा क्षेत्र सेक्टर 10 में रहने वाले राजेंद्र कुमार नामक युवक ने बुधवार की रात, 33000 के हाई वोल्टेज टावर पर चढ़कर शादी न होने के चलते खूब बखेड़ा किया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मान मनौव्वल कर युवक को मध्य रात्रि 1:00 के आसपास टावर से उतारा।
Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कुमार नाम के एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर हाई वोल्टेज टावर पर चढ़कर खूब ड्रामा किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले भी युवक इस तरह के टावर पर चढ़ चुका है जिससे आसपास के बस्ती के लोग काफी परेशान हुए थें।
Continue Reading
