Connect with us

गोरखपुर

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मु0अ0सं0 16/26 धारा 69 बीएनएस के तहत पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त गुलाब चन्द्र बेलदार पुत्र रामगीत बेलदार निवासी सरया तिवारी थाना खजनी जनपद गोरखपुर को 24 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी सरया तिवारी अंडरपास के पास सुबह लगभग 10:15 बजे की गई।

पुलिस के अनुसार प्रार्थिनी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर थाना खजनी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयन्त सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने सक्रिय प्रयास करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल योगेश प्रजापति तथा कांस्टेबल राजेश वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से कोई बरामदगी नहीं हुई है।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खजनी में दर्ज उक्त मुकदमे के अतिरिक्त कोई अन्य आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page