अपराध
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
वाराणसी की लंका पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक शातिर बाइक चोर को छित्तूपुर गेट के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की है। अभियुक्त का नाम संदीप चौबे है और वह गांव पंडितपुर, जगतपुर थाना रोहनिया, वाराणसी का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की जिन 2 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है, इनमें हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो वाहन संख्या RJ 14 BC 8640 और हीरो स्पलेण्डर प्लस वाहन संख्या UP 65 EP 5373 शामिल है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह, रोहित त्रिपाठी, कांस्टेबल अमित शुक्ला, विरेन्द्र यादव एवं पवन कुमार शामिल रहें।
