गाजीपुर
शहीद स्मारक इंटर कॉलेज : अपर शिक्षा निदेशक बोर्ड ने परीक्षा का किया औचक निरीक्षण
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन बुधवार को जनपद में प्रशासन की सख्ती का बड़ा असर देखने को मिला। शासन की मनसा के अनुरूप नकल विहीन और सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय रहा। परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने के लिए अपर शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला्ते हुए शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज परीक्षा केंद्र सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में बुधवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल विज्ञान की बोर्ड परीक्षा में अपने टीम के साथ औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ सचल दस्ता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बयेपुर गाज़ीपुर की प्रधानाचार्य मालविका सिंह एवं शिक्षिका अर्चना यादव अपने सहयोगियों के साथ रही।
अपर शिक्षा निदेशक ने केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य उदय राज से कंट्रोल रूम ,उत्तर पुस्तिकाओं के रख- रखाव , पेयजल और प्रकाश आदि व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर तैनात वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नीरज गौतम एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुशवाहा को भी निर्देशित किया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश परीक्षा केंद्र के भीतर वर्जित रहें। पता चला है कि विद्यालय की व्यवस्था से अधिकारीगण एवं सचल दस्ता पूरी तरह संतुष्ट रहा।
