Connect with us

गोरखपुर

शहीद ‘भगत सिंह’ के भतीजे ‘किरणजीत’ का गोरखपुर आगमन कल

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। भारत मां के वीर सपूत व अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह जी के भतीजे सरदार किरणजीत सिंह 23 मार्च को गोरखपुर आ रहे हैं। वह चौरीचौरा शहीद स्मारक स्थल, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल बलिदान स्थली जिला कारागार जाएंगे और शाम को 6 बजे बेतियाहाता चौराहे पर स्थापित अपने चाचा क्रान्तिकारी अमर शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरी राजगुरु के 95वें बलिदान दिवस पर 285 दीपक जलाकर 23 मार्च 1931 को दिए गए सर्वोच्च बलिदान को उनकी गरिमामयी उपस्थिति में कृतज्ञ राष्ट्र शिद्दत से नमन करेगा।

इसके पूर्व दोपहर 2.30 बजे प्रशासकीय अटल भवन के सभागार में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 23 मार्च शहीद दिवस पर आयोजित “शहीदों के सपनों का भारत – युवाओं से संवाद” विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शहीदे आजम सोसायटी के अध्यक्ष ई० प्रदीप देशवाल होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ यूनिवर्सिटी एवं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जे० पी० सैनी करेंगे।

एमएमएमयूटी गोरखपुर के कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी PCS, डॉ. अवधेश कुमार एवं गुरुकृपा संस्थान के संस्थापक महासचिव बृजेश राम त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का संयोजन विश्व विद्यालय के छात्र क्रिया कलाप परिषद के अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष भौतिकी व पदार्थ विज्ञान तथा अधिष्ठाता क्षेत्र विस्तार गतिविधि एवं पुरातन छात्र संबंध प्रो. बी०के० पांडेय करेंगें ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page