Connect with us

वाराणसी

शराब की बोतल से फोड़ा व्यवसायी का सिर, जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

डांस के दौरान विवाद, छह पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित प्रभु नारायण क्लब (पीएनयू) में मंगलवार रात नववर्ष का जश्न हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि क्लब में मौजूद कुछ युवकों ने व्यवसायी रोहित श्रीवास्तव पर पत्नी और बच्चों के सामने शराब की बोतल से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया।

Loading...

डांस के दौरान हुआ विवाद
सरायनंदन खोजवां निवासी व्यवसायी रोहित श्रीवास्तव ने कैंट थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार और दोस्त प्रिंस केसरी के साथ पीएनयू क्लब में नववर्ष का जश्न मना रहे थे। डांस के दौरान क्लब के सचिव के बेटों आयुष मिश्रा, श्रीजन मिश्रा, दशाश्वमेध निवासी करण गोस्वामी, सिगरा निवासी आशुतोष वर्मा और उनके दो अज्ञात साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रोहित ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर शराब की बोतल से हमला कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद रोहित श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। कैंट पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आयुष, श्रीजन, करण, और आशुतोष को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। हालांकि, चारों आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई। वहीं, कैंट इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि घायल व्यवसायी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच जारी है, और फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page