Connect with us

अपराध

शराब की तस्करी में पटना का पुलिस उप निरीक्षक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में पटना पुलिस मुख्यालय में तैनात एक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 360 बोतल अंग्रेजी शराब और 96 केन बीयर बरामद की गई है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया।शहर के सतनीसराय पुलिस चौकी के प्रभारी राजू कुमार अपने जवानों के साथ गश्त पर थे, तभी नगर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ बंधा के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया।

Loading...

जांच में कार से तीन बैगों में छिपाकर रखी गई 180 एमएल की 327 शीशियां और 750 एमएल की 33 बोतल शराब के साथ 96 केन बीयर बरामद हुई।

पुलिस ने छपरा (बिहार) के जलालपुर थाना क्षेत्र के जर मिश्रवलिया निवासी रवि किशन पराशर, जो बिहार पुलिस में उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह वर्तमान में पटना पुलिस मुख्यालय में तैनात है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page