Connect with us

वाराणसी

शयन आरती के दौरान युवती से अभद्रता पर विवाद, श्रद्धालु घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार को शयन आरती के दौरान धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बांसफाटक निवासी एक युवती से शास्त्री ने अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का दे दिया। इस दौरान पास खड़े एक पुरुष श्रद्धालु संजय कुमार अग्रवाल को चोट लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ अधिक होने के कारण पहले हल्की कहासुनी हुई, लेकिन जल्द ही मामला बढ़ गया। विरोध करने पर शास्त्री ने कहा, “टिकट दिखाइए, नहीं तो लाइन से बाहर हो जाइए।”

Loading...

इस बात को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी और बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था, हालांकि कुछ पुलिसकर्मी काफी दूरी पर खड़े थे जो अपनी ड्यूटी कर रहे थे। वहीं मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। श्रद्धालुओं ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page