Connect with us

गाजीपुर

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में यूपी और बिहार की टीमों ने दिखाया दम

Published

on

गाजीपुर। सेवराई कम्पोजीट विद्यालय मे चल रहे आल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मे उत्तर प्रदेश एंव पटना, बिहार की टीमों ने प्रतिभाग किया। आज के इस सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि सेवराई के आशुतोष सिंह उर्फ आंसु सिंह भावी जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार भदौरा द्वितीय से रहे। इनके साथ किसान नेता भानु प्रताप सिंह सेवराई जो टिकैत यूनियन के तहसील अध्यक्ष है। ये भी आशुतोष सिंह सेवराई भावी जिला पंचायत सदस्य के साथ साथ खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किए।

खिलाड़ियों ने भी अपने महबूब नेता को फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इसके साथ ही आयोजन समिति सेवराई के द्वारा अपने महबूब नेता और भावी जिला पंचायत सदस्य को गाजे बाजे के साथ हौसला अफजाई कर स्वागत सम्मान किया गया। प्रथम सेमीफाइनल मैच बाराणसी और लखनऊ के बीच खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि सेवराई के भावी ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार एंव समाजिक कार्यकर्ता इसरार अहमद अंसारी रहे। इन्होनें कमेटी को इक्कीस हजार रुपए का सहयोग राशि देकर ,सभी खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई कर परिचय प्राप्त किया।

तो वहीं, द्वितीय सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि आशुतोष सिंह भावी जिला पंचायत सदस्य सेवराई एंव किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष सेवराई ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर कमेटी को सहयोग राशि प्रदान किये। प्रथम सेमीफाइनल मैच बाराणसी बनाम लखनऊ से खेला गया। एंव द्वितीय सेमीफाइनल मैच देवरिया बनाम पटना बिहार के बीच खेला गया। हजारो कि संख्या मे दर्शक मौके पर मौजूद रहकर खेल का आनंद लेते रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page