शिक्षा
वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजा गुरुकुलम स्कूल परिसर, हुआ शिवार्चनम् आयोजन
वाराणसी/पीडीडीयू नगर। The Gurukulam School, वाराणसी में “शिवार्चनम्” कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान शिव का पवित्र रुद्राभिषेक पूजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका मुखर्जी, कोऑर्डिनेटर मृदुला राय, सविता दास समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं रुद्राभिषेक के साथ हुआ। वातावरण “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। विद्यार्थियों एवं संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों एवं मधुर संगीतमय कार्यक्रम ने संपूर्ण परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
प्राचार्या ने अपने आशीर्वचन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी को एकजुट होकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
संपूर्ण कार्यक्रम भक्ति, अनुशासन एवं सांस्कृतिक समरसता का सुंदर उदाहरण रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
