वाराणसी
वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। देश आजादी के अमृत महोत्सव में गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों के शहादत दिवस (26 दिसंबर 1705) को वीर बाल दिवस के रुप में भारत सरकार ने घोषित किया। इस उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली से पीएम मोदी ने इस बात की घोषणा की। वीर बाल दिवस के अवसर पर आज वाराणसी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। साहिबज़ाद जोरावर सिंह और फतेह सिंह की राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए सोनांचल फाउंडेशन दिल्ली व वीएचएचएम एकेडमी के द्वारा चमरहा स्थित स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम हुआ जिसमें। गुरु गोविंद सिंह की राष्ट्रभक्ति व उनके वीर पुत्रों की गाथा उपस्थित बच्चों को बताया गया ताकि सभी व सत्य इतिहास देश का भविष्य जान सके। कार्यक्रम में दोनों साहबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। कार्यक्रम में स्वामी यतींद्रानंद महाराज,फाउंडेशन के सचिव राजेश तिवारी,विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र,विहिप के सत्य प्रकाश,पवन कुमार पाठक सहित तमाम लोग व छात्र शामिल हुए।
