Connect with us

गाजीपुर

“वीर अब्दुल हमीद विद्यालय का नाम बदलना शहीदों का अपमान” : राघवेंद्र चौबे

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर/वाराणसी। यूपी के गाजीपुर जिले के धामुपुर स्थित परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद विद्यालय का नाम बदलकर “पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय” किए जाने पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में दुश्मन के सात पैटन टैंकों को ध्वस्त करने वाले शहीद अब्दुल हमीद का नाम हटाना देश के वीरों का घोर अपमान है। खासकर जब वे खुद इसी विद्यालय के विद्यार्थी रहे थे और आज भी विद्यालय के रजिस्टर में उनका नाम दर्ज है।

Loading...

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार शहीदों और महापुरुषों का अपमान कर रही है। पहले सरदार पटेल स्टेडियम और फिर वाराणसी के संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस के विरोध के कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा। अब वीर अब्दुल हमीद विद्यालय का नाम बदला जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पूरे पूर्वांचल में जोरदार आंदोलन करेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page