Connect with us

वाराणसी

विश्व यूथ बॉक्सिंग पदक विजेता ऋषि सिंह का एसबी सिंह अकादमी में हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। हाल ही में कोलोराडो, अमेरिका में आयोजित विश्व यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता ऋषि सिंह का एसबी सिंह अकादमी में सम्मानित किया गया। कल शाम आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में एसबी सिंह अकादमी के निदेशक परितोष सिंह और अन्य खिलाड़ियों ने ऋषि सिंह तथा उनके प्रशिक्षक दिलीप सिंह को माला पहनाकर और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

ऋषि सिंह जो कि महादेव विनायक बॉक्सिंग क्लब के प्रशिक्षु हैं ने भारत का नाम रोशन किया और कांस्य पदक जीता। इस मौके पर निदेशक परितोष सिंह ने कहा “बड़ी सफलता के लिए कठिन संघर्ष आवश्यक है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।”

Loading...

उन्होंने ऋषि सिंह की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियों की कामना की। ऋषि सिंह की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है बल्कि भारतीय बॉक्सिंग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page