Connect with us

चन्दौली

विश्व क्षय रोग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस और टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष जनपद की 129 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया, जिनमें से 12 ग्राम प्रधानों को गांधी जी की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शेष प्रधानों को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले एनटीईपी कर्मचारियों, निःक्षय मित्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं, निजी चिकित्सालयों, एक्स-रे सेंटर और सीएचओ को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, तीन क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की गई।

Loading...

इस अवसर पर एनटीईपी कर्मचारी, सीएचओ, मानव खिदमत फाउंडेशन, मानव सेवा केंद्र, स्वामी कबीर मेमोरियल ट्रस्ट, साइंटिफिक पैथोलॉजी, डॉ. वीरेंद्र प्रताप हॉस्पिटल और मुगलसराय हॉस्पिटल के संचालक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page