अपराध
विश्वसुंदरी पुल से कूदकर राजगीर ने दी जान
Loading...
Loading...
वाराणसी (रामनगर)। विश्वसुंदरी पुल पर गुरुवार को एक राजगीर ने गंगा में छलांग लगा दी। वह पानी में गिरने के बजाय रेत पर गिर गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर के अहरौरा निवासी सुरेश गुप्ता (42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुबह 7:30 बजे अपने गांव से निकला था और दोपहर में विश्वसुंदरी पुल पर पहुंचकर खौफनाक कदम उठा लिया।
पुलिस ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने सुरेश को गंगा में कूदते हुए देखा था। हालांकि, वह पानी में गिरने की बजाय रेत पर जा गिरा। लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Loading...
सुरेश के परिजनों ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक लड़का और एक लड़की है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुरेश ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Continue Reading
