Connect with us

अपराध

विवाहिता युवती ने पारिवारिक कलह में लगाई फांसी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में मंगलवार को सायं सात बजे एक विवाहिता युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है। रेखा पटेल 30 वर्ष नामक विवाहिता युवती पारिवारिक कलह से तंग आकर नाइनोल की रस्सी से टीन सेड कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि रेखा की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसको एक पांच वर्ष का पुत्र हैं। पुत्र को आंख में मोतियाबिन्द है। दोनों आंख से दिखाई नहीं देता है। डाक्टरों आंख के आपरेशन के लिए दो लाख खर्च बताया था। पति सुभाष पटेल अपने हिस्से की जमीन बेच कर पुत्र का इलाज कराना चाहता था। इसी बात को लेकर चारों भाइयों में कभी कभी झगड़ा होता था। पति सुभाष पटेल राजगीर का काम करता था। रेखा पिता प्रदीप पटेल ने बताया कि जिस टीन के कमरे में ससुराल के लोगों ने फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। उस कमरे की ऊँचाई छः फीट इसके अलावा मेरी पुत्री के होठ और हाथ के दोनों पंजों से खून गिरा है। उसके गले में रस्सी के कसने का कोई निसान नहीं है। पुलिस को सूचना देने के पहले परिवार के लोग शव को जमीन पर रख दिये थे। विवाहिता का मायका शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में है विवाहिता के पिता ने थाने में दहेज हत्या का तहरीर दिया है। पुलिस ने पति सुभाष पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page