Connect with us

अपराध

विवाहिता ने समाप्त की इहलीला, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव में शनिवार को विवाहिता का शव घर के कमरे में लगी कुंडी से साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना विवाहिता के मायके पक्ष को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर दहेज़ हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, दो साल पहले अलीपुर मदरा गांव में संदीप कश्यप के साथ मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के मडुसरा बुजुर्ग के रहने वाले शिव प्रकाश कश्यप की बेटी सोनी कश्यप (30 वर्षीय ) के साथ शादी हुई थी। भाई निरंजन कश्यप ने बताया कि शादी में हैसियत के मुताबिक सोने की सिकड़ी, अंगूठी, एक लाख नकद तिलक और अन्य सामान दहेज में देकर सोनी को विदा किया गया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page