Connect with us

अपराध

विवाहिता की मौत से हत्या और आत्महत्या की पहेली में उलझी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रामनगर के भीटी में शनिवार को एक महिला ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब कमरा खोला तो महिला का शव छत के कुंडे से लटकता मिला। इस दृश्य को देखने के बाद मृतका के परिवारजनों (ससुराल) में कोहराम मच गया।‌ लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस और मायका पक्ष को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

मायके से पहुंचे भाई ने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया‌ है। तहरीर देकर पति, सास, जेठ-जेठानी और ननद को नामजद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं तहरीर के आधार पर जांच भी शुरू कर दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page