अपराध
विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास गिरफ्तार
सारनाथ (वाराणसी)। खालिसपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति राधेश्याम यादव और सास नागेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
गाजीपुर जिले के सरदरपुर निवासी सुरेश यादव की बेटी आंचल यादव (25) ने बीते शुक्रवार को खालिसपुर स्थित अपने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद मृतका के पिता सुरेश यादव ने सारनाथ थाने में पति राधेश्याम यादव, जेठ राजेश यादव और संतोष यादव, सास-ससुर और दो जेठानियों के खिलाफ दहेज हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद पति और सास को गिरफ्तार किया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही आंचल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।
