Connect with us

गोरखपुर

विवाहिता का ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़री में एक विवाहिता द्वारा अपने पति समेत तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न व शारीरिक हिंसा का आरोप लगाते लिखित तहरीर देकर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थाने पर मुकदमा दर्ज कराई है।

प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम कोड़री निवासिनी सोनी शर्मा पत्नी नितेश शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी उसके मायके जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा, गोरखपुर से 23 अप्रैल 2024 को नितेश शर्मा पुत्र गुलाब शर्मा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपने हैसियत से बढ़कर 5 लाख 22 हजार नगद, 5 सोने की अंगूठी, 10 ग्राम सोने की चेन व सभी घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए। परन्तु ससुराल में एक हफ्ता बीतने पर ही पति नितेश, जेठ गोबरी शर्मा व उसकी पत्नी द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी।

Loading...

जब पीड़िता ने असमर्थतता जताई तो उक्त लोग उसे लात मुक्कों से मारने पीटने लगे। उसे शारीरिक व मानसिक यातना देते हुए उसकी मोबाइल व गहने सब छीन लिए। कई बार मायके वाले बातचीत से मामला सुलझाने का प्रयास किये परन्तु कोई असर नहीं हुआं वर्तमान में पीड़िता अपने मायके रहने को मजबूर है और आये दिन उसे जान से मारने की धमकी मिलती रहती है।

उक्त संबंध में एसएचओ गोला राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित बीएनएस की अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page