वाराणसी
विवाद में साथी ने युवक पर फेंका खौलता हुआ तेल
मंडुआडीह थाने के पुलिसकर्मी ने कराया घंटो इंतजार
वाराणसी। जनपद के महेशपुर क्षेत्र में अन्नू नाम का एक किराएदार रहता है जो क्रेन और मालवाहक चलवाता है। उसके कमरे में चालक भी वहीं पर सोते हैं। दो दिन पहले सोने के दौरान जब अन्नू का पैर एक चालक के ऊपर पड़ गया, तब उसका अन्नू के साथ जमकर वाद-विवाद हुआ।
आरोप है कि, चंदौली के करकत निवासी चालक अन्नू पर दूसरे मनबढ़ चालक ने सरसों का खौलता तेल फेंक दिया। झुलसा अन्नू गुहार लगाने सोमवार को मंडुवाडीह थाने पहुंचा। देर तक वह दर्द से तड़पता रहा। लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसकी समस्या नहीं सुनी और थाना प्रभारी के आने का इंतजार करने को कहा। इसपर स्थानीय लोगों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से परिजन उसे पैतृक जिला चंदौली लेकर चले गए।
तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा
इस संबंध में मंडुआडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया – किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मौखिक सूचना मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करेगी।
