Connect with us

वाराणसी

विरोध के बावजूद तोड़े गए तीन दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के निर्माण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में शनिवार को जिला प्रशासन ने विरोध के बावजूद 36 से ज्यादा अवैध कच्चे-पक्के निर्माण ढहा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह की अगुवाई में शनिवार को पांडेयपुर स्थित दीनदयाल अस्पताल से ईएसआई अस्पताल तक अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान कुछ वकील भी पहुंच गए। उनकी आड़ में लोग विरोध कर रहे थे। अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोग उक्त स्थान को अपनी जमीन बताने लगे। इस पर प्रशासन ने जमीन से जुड़े कागजात मांगे तो लोग दिखा नहीं पाए। इसके बाद प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर अवैध निर्माण ढहा दिया।

कार्रवाई के दौरान एक दवा की दुकान न गिराने पर लोगों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस दुकान का अदालत से स्टे होने के कारण छोड़ा गया है। जब बुलडोजर क्षेत्र में पहुंचा तो वहां हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपने सामान को बटोरने में लग गए। इस दौरान वहां काफी भीड़ भी जमा हो गई। जैसे ही अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला वैसे ही विरोध करने वाले जमा हो गए। बार-बार पुलिस विरोध करने वालों को हटा रही थी। इस दौरान कुछ ऐसे भी युवक देखे गए जो इस अतिक्रमण का वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में संग्रहित कर रहे थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page