Connect with us

मिर्ज़ापुर

विधायक रत्नाकर मिश्र ने 200 जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। शीतलहर के चलते जनपद मीरजापुर में जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। राहत कार्यों में कंबल वितरण, रैन बसेरों की व्यवस्था और अलाव जलाने की सुविधा प्रमुख हैं।

जनपद मीरजापुर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का अभियान तेजी से जारी है। शुक्रवार को तहसील सदर के ग्राम आरगी सरपती में विधायक रत्नाकर मिश्र ने जिला प्रशासन के सहयोग से 200 असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। अब तक जनपद में कुल 8,405 कंबल वितरित किए जा चुके हैं, जिससे शीतलहर से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

जनपद में ठंड से बचाव हेतु 7 स्थलों पर रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। इन रैन बसेरों में रजाई, गद्दा, मैटी, पेयजल, शौचालय और विद्युत जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।


रैन बसेरों का विवरण इस प्रकार है:

Advertisement

1. सगरा बस स्टैंड-विन्ध्याचल (अस्थायी, क्षमता: 25 लोग)

2. राजकीय रोडवेज परिसर-मीरजापुर (अस्थायी, क्षमता: 40 लोग)

3. घंटाघर धर्मशाला (अस्थायी, क्षमता: 20 लोग)

4. रेहड़ा चुंगी-विन्ध्याचल डूडा (स्थायी, क्षमता: 50 लोग)

5. सामुदायिक भवन- पट्टी खुर्द (अहरौरा) (अस्थायी, क्षमता: 10 लोग)

Advertisement

6. सामुदायिक भवन- बालुघट (चुनार) (अस्थायी, क्षमता: 20 लोग)

7. जलकल परिसर (कछवां) (अस्थायी, क्षमता: 10 लोग)


प्रत्येक रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों की जानकारी आपदा प्रहरी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर नियमित रूप से अपडेट की जा रही है। दूसरी ओर, ठंड से राहत दिलाने के लिए जनपद में 194 स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

सदर: 88 स्थल

चुनार: 68 स्थल

Advertisement

लालगंज: 25 स्थल

मड़िहान: 13 स्थल

अलाव जलाने वाले सभी स्थलों की जियो-टैग्ड जानकारी को आपदा प्रहरी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर अपलोड किया गया है।जनपद मीरजापुर में शीतलहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। कंबल वितरण, रैन बसेरों की व्यवस्था और अलाव जलाने जैसे कदमों से नागरिकों को राहत प्रदान की जा रही है। प्रशासन की यह पहल सराहनीय है और ठंड से जूझ रहे असहाय व्यक्तियों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page