Connect with us

वाराणसी

विधायक का जनता ने जमकर किया विरोध, जगन्नाथ कॉरिडोर मामले ने पकड़ा तूल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अस्सी – नगवा क्षेत्र के लगभग 300 घरों के लोगों ने मंगलवार की सुबह विधायक सौरव श्रीवास्तव के जनसंपर्क अभियान के तहत मोहल्ले में आने पर जबरदस्त विरोध किया। अचानक जनता के विरोधी तेवर से जनसंपर्क पर निकले भाजपा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और उनके सहयोगी भी सकते में आ गए।

जानकारी के अनुसार, अस्सी – नगवा क्षेत्र के लगभग 300 मकानों को एसडीएम सदर द्वारा फर्जी तरीके से नाम काटकर उसे सार्वजनिक जमीन घोषित कर दिया गया है। यहां तक की कुछ दिनों पूर्व कमिश्नर कौशल राज शर्मा एसडीएम सदर सार्थक अग्रवाल ने क्षेत्र में आकर सर्वे भी किया। लोगों का कहना है कि जगन्नाथ कॉरिडोर के नाम पर हम लोगों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है हम लोग 70 – 80 साल से अपने मेहनत की कमाई से जमीन खरीद कर मकान बना कर रह रहे हैं और हमें सरकार उजाड़ने का प्रयास कर रही हैं। क्षेत्रीय लोगो के अनुसार उनके पुर्वजो द्वारा जमीन खरीद के मकान बनवाया गया और आज हम लोगों को सरकार हमारे ही घर से उजाड़ने का प्रयास कर रही है।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने स्थिति को संभालते हुए नाराज लोगों को शांत कराने के लिए लिखित आश्वासन देने की बात कही। उसके बाद माहौल कुछ सामान्य तो होने लगा लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। सभी यह कह रहे कि विधायक हैं, अभी लिखकर दे देंगे और बाद में आश्वासन से मुकर जाएंगे तो सरकारी फरमान से परेशान लोग ही मारे जाएंगे और विधायक नहीं आएंगे।

उसके बाद विधायक ने वहीं चबूतरे पर बैठकर जनता को लिखित आश्वासन दिया कि, ग्रीन बेल्ट और जगन्नाथ कॉरोडर में गलत तरीके से चिन्हित मकानों व भूभागों का सरकारी दस्तावेज व रिकार्ड में ब्योरा हर हाल में सही करवाएंगे। और जो भी योजना बना रही है उसे निरस्त कराया जाएगा। भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव तत्काल मोबाइल पर कमिश्नर और एडीएम सिटी से बात भी की तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और माहौल सामान्य हुआ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page