राज्य-राजधानी
विधायक अंकुर राज तिवारी ने मंझरिया-कोठारी-अटका मार्ग का किया शिलान्यास
Loading...
Loading...
संतकबीर नगर। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद अंतर्गत मंझरिया-कोठारी-अटका मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा किया गया। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
Loading...
कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Continue Reading
