Connect with us

वायरल

विधायक अंकुर राज तिवारी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Published

on

संतकबीरनगर। दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर लोकप्रिय सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भाव उत्पन्न करता है।

विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि दीपावली हमें यह प्रेरणा देती है कि हम अपने जीवन से अंधकार, ईर्ष्या, द्वेष और नकारात्मकता को दूर कर ज्ञान, सत्य और प्रेम का दीप जलाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और पटाखों का सीमित प्रयोग करें, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके।

अंकुर राज तिवारी ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति, विशेष रूप से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोग, दीपावली की खुशियों में शामिल हो सकें। इसके लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची दीपावली का अर्थ है।

अंत में विधायक ने जनपद संतकबीरनगर सहित पूरे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “दीपों का यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और सकारात्मक सोच लेकर आए। इसी भावना के साथ मैं आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page