Connect with us

वाराणसी

विधानसभा में विपक्षी नेता का विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब (वाराणसी) (जयदेश)। मंगलवार को आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में सभी ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव और एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों को उत्तर प्रदेश राज्य अधिनियम 1947 की धारा 15 और उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत उनके कार्यों की जानकारी दी।

साथ ही, ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में समझाया गया। इस दौरान उन्हें यह भी बताया गया कि वे अपने आयकर रिटर्न स्वयं दाखिल करें। प्रशिक्षण में प्रदेश सरकार की मंशा को स्पष्ट किया गया कि ग्राम प्रधानों का मुख्य कार्य कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है।

Loading...

बैठक में मुकेश पटेल, संजय यादव, मनोज कुमार वर्मा, संतोष कुमार यादव, अजय कुमार सिंह बबलू, श्री प्रकाश यादव, विजय गुप्ता, चंद्रजीत यादव, संजीव कुमार कश्यप उर्फ गुड्डू बाबा, डॉक्टर राजेश पटेल, उर्मिला देवी, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य ग्राम प्रधान भी मौजूद थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page