Connect with us

गोरखपुर

विद्यालय से घर जा रहे सातवीं कक्षा के छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत

Published

on

  
गोरखपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम प्रानपुर निवासी सातवीं कक्षा का छात्र सत्यम कुमार पुत्र विजय प्रसाद उम्र करीब 13 वर्ष की कटसहरा – मगहर टू लेन सड़क पर स्थित एक विद्यालय से सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब घर जाते समय बाबा पौधशाला के पास कटसहरा की तरफ से आ रही ब्रेजा कार ने  मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दिया जिससे छात्र सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई और चालक भोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज खलीलाबाद संतकबीरनगर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र सत्यम कुमार के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    
मिली जानकारी के अनुसार सत्यम कुमार रोजाना अपने बहन शिवांगी जो कक्षा आठवीं की छात्रा है के साथ विद्यालय के वाहन से पढ़ने आते थे, सोमवार को भी भाई बहन एक साथ विद्यालय वाहन से पढ़ने के लिए विद्यालय आए थे, कि विद्यालय में मृतक छात्र सत्यम कुमार की तबियत खराब हो गई, जिसपर बहन शिवांगी ने अध्यापक से घर पर फोन कराकर भाई सत्यम को घर भेजने के लिए गुहार लगाई। घर से पिता विजय ने भोलू नामक लड़के को मोटरसाइकिल लेकर अपने लड़के सत्यम कुमार को घर ले आने के लिए भेज दिया। भोलू नामक लड़के नें छात्र सत्यम कुमार को मोटरसाइकिल पर बैठा कर विद्यालय से घर के लिए चला कि अभी वह बाबा पौधशाला परमेश्वरपुर के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही ब्रेजा कार ने वाइक में जोरदार टक्कर मार कर भाग गया, घटनास्थल पर ही छात्र सत्यम कुमार की मौत हो गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page