Connect with us

मऊ

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में अमिला निवासी कई बेरोजगार युवकों के साथ विदेश भेजने के नाम पर 19 लाख 25 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा और गाजीपुर निवासी दो जालसाजों ने पैसे वापस मांगने पर गंभीर धमकी दी।

मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. केपी सिंह के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।शिकायतकर्ता कमला राजभर ने बताया कि उन्होंने रोजगार की तलाश में पासपोर्ट बनवाया था।

Loading...

रिश्तेदार कमलेश राजभर ने उन्हें विदेश में नौकरी का झांसा देकर प्रति व्यक्ति 1 लाख 40 हजार रुपये मांगे। इसके बाद उन्होंने और अन्य युवकों ने 19 लाख 25 हजार रुपये अलग-अलग तिथियों में उनके खातों में जमा किए।

जालसाजों ने वीजा देने और 80 हजार रुपये मासिक तनख्वाह का वादा किया था लेकिन कई महीनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पैसा वापस मांगने पर पहले तो जालसाजों ने समय मांगा लेकिन फिर धमकी देते हुए भगा दिया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page