Connect with us

मिर्ज़ापुर

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स योजना और त्वरित आर्थिक विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाधित और विलंबित परियोजनाओं की गहन समीक्षा की और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया।

बैठक में अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड चुनार की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनका वेतन रोकने और शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। वहीं, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई को भी नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। अमृत योजनांतर्गत नगर पालिका परिषद मीरजापुर के पुनर्गठन पेयजल योजना फेज-1 की समीक्षा में बताया गया कि योजना की 93% प्रगति हो चुकी है, और आंशिक जलापूर्ति भी शुरू कर दी गई है।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत लालगंज में बनाए जा रहे मल्टी पर्पज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर पर भी चर्चा हुई। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया कि भू-तल और प्रथम तल का स्लैब तैयार है, जबकि प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है। इसी योजना के तहत पहाड़ी में बन रहे दूसरे सेंटर की भी समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि भूमि 26 सितंबर को उपलब्ध कराई गई थी और अब नींव का कार्य जारी है।

Advertisement

स्पोर्ट्स स्टेडियम मीरजापुर में छात्रावास भवन निर्माण कार्य की समीक्षा में बताया गया कि भू-तल की फ्लोरिंग और प्लंबिंग का कार्य जारी है, प्रथम तल का स्लैब पूरा हो चुका है, जबकि द्वितीय तल पर 50% शटरिंग का कार्य प्रगति पर है। साथ ही, रेन हार्वेस्टिंग के लिए दो रिचार्ज पिट और बोरिंग का कार्य पूरा हो गया है, जबकि सीसी रोड 75% और बाउंड्रीवाल 60% पूर्ण हो चुकी है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर गोवा लाल, जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र वर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page