वाराणसी
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
वाराणसी। शहर के शिवपुर-सुद्धीपुर क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन मौके से भाग गया। सड़क पर महिला को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
सिंधौरा थाना के कटौना गांव की रहने वाली धन्नी देवी (65) किसी काम से सुद्धीपुर आई थी। सुबह 10 बजे के करीब एक तेज रफ्तार वाहन ने धन्नी देवी को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से धन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने धन्नी देवी को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Continue Reading