Connect with us

वाराणसी

वाहनों की आमने – सामने की भिड़न्त में सात दर्शनार्थी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । सावन मास में कांवरिया यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा हाईवे के एक रूट को कांवरिया के लिए आरक्षित कर देने के बाद दूसरे रूट पर वाहनों का आवागमन होने के कारण राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के बगल में मंगलवार को बोलोरो पिकअप माल वाहक तथा कर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने से पिकअप मालवाहक सड़क पर पलट गई तथा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने जैसे ही यह दृश्य अपनी आंखों से देखा तो सरपट घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

इस दुर्घटना में कार सवार जसरा प्रयागराज निवासी अनुराग सिंह 28 वर्ष,विपिन कुमार दुबे 30 वर्ष,सचिन सिंह 23 वर्ष, प्रेमचंद 22 वर्ष ,सनातन पांडेय 28 वर्ष ,मिथिलेश कुमार तिवारी 41 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए और मालवाहक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके दौरान हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार में जाम लग गयी।

Loading...

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया पुलिस और NHAI विभाग के कर्मचारी ने एंबुलेंस से सभी घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया तथा क्रेन की मदद से उक्त दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कर सुचारू रूप से आवागमन चालू कराया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page