Connect with us

वाराणसी

वाराणसी से कोलकाता चलेगी 8 कोच की मिनी वंदे भारत, इतने घंटे में तय होगा सफर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशीवासियों को एक और वंदे भारत की सौगात मिलेगी। जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से हावड़ा के बीच मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी।हावड़ा वंदे भारत को बनारस रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा। चेन्नई स्थित आईसीएफ से 15 वंदे भारत की रैंक निकली है। इसमें आठ कोच की चेयरकार और स्लीपर वंदे भारत शामिल है। 130 से 160 किमी की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत महज छह घंटे में ही वाराणसी से कोलकाता के हावड़ा स्टेशन पहुंचा देगी।

रेल अधिकारियों के अनुसार, बनारस-हावड़ा वंदे भारत का प्रस्ताव 2023 में ही रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। अब पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि एनडीए सरकार के गठन के साथ ही रेल परिवहन को रफ्तार मिलेगी। यात्रियों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

वाराणसी से दिल्ली के लिए 2 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा वाराणसी से पटना और रांची के बीच पहले से वंदे भारत चल रही है। अब हावड़ा तक संचालन की तैयारी है। इसके बाद वाराणसी से वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की संख्या कुल मिलाकर 5 हो जाएगी। वाराणसी हावड़ा रूट का सर्वे हो चुका है और इसकी फाइनल रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page